मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला के अयोध्या धाम स्थित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ पर नगर के छेदा

103 Views

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला के अयोध्या धाम स्थित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ पर नगर के छेदा पूरा तमसा तट पर स्थित संगत घाट के श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर श्रद्धावान लोगो ने विशाल कार्यक्रम आयोजित किया ।इसके अंतर्गत श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ किया गया और पूर्णाहुति के पश्चात भजन कीर्तन तथा जागरण और विशाल भंडार और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र सिंह बच्चा ने बताया कि अयोध्या नगरी में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से मुहल्ले वासियों में अपार हर्ष व्याप्त है ।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के डा रामगोपाल गुप्त आनंद गुप्ता अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता गिरधर गुप्ता बिजेंद्र वर्मा सुरेश एडवोकेट के साथ साथ मुहल्ले के प्रमुख रवि मद्धेशिया भोलू पांडेय सूरज मेहरोत्रा प्रदीप कुमार सचिन शर्मा मनीष उपाध्याय सुमित शर्मा अंगद यादव अश्विनी वर्मा प्रशांत वर्मा राम चंद्र वर्मा समेत हजारों लोगों ने भंडारा का स्वाद चखा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *