महान समाजसेवी मृदुभाषी सबके दुख सुख में खड़ी होने वाली समाजसेवी सुधा सिंह का हार्ट अटैक से मृत्यु
बोगरिया, आजमगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली और लोगों के सुख-दुख में खड़ी होने वाली आजाद कल्याण समाज सेवा समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुधा सिंह जी का आज तड़के हरिद्वार में हृदय गति रुक जाने की वजह से मृत्यु हो गई। सुधा सिंह जी ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक अपनी अलग पहचान बना रखी थी करोना काल में भी उन्होंने समाजसेवियों के साथ मिलकर के कम से कम मिला करके लोगों की सेवा करना घर-घरअनाज पहुंचाना कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप आयोजित करने में उनका काफी बड़ा योगदान रहा है पूरा बाजार उनको आंटी जी के नाम से जाना जानता था अपने भैया को राखी बांधने के लिए हरिद्वार गई हुई थी जहां अचानक रात्रि में उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और आज तड़के उनकी मृत्यु हो गई इस समाचार को सुनते ही पूरे बाजार में दुख का माहौल छा गया सभी लोगो के आंखों में उनकी विचारधाराओं और उनकी बातों को सोच करके आंसू छलक रहे थे।
महान समाजसेवी मृदुभाषी सबके दुख सुख में खड़ी होने वाली समाजसेवी सुधा सिंह का हार्ट अटैक से मृत्युबोगरिया,
223 Views
