महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रथम जनपदीय रोवर्स रेंजर समागम जनपद मऊ

115 Views

मऊ

रिपोर्ट:मनोज उपाध्याय

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रथम जनपदीय रोवर्स रेंजर समागम जनपद मऊ के द्वितीय दिवस का आरंभ डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी एवं बीपी सिक्स से हुआ। समागम में आवास श्रमदान, स्वच्छता एवं प्लेगिंग के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नौशाद अली सिद्दीकी एएसओसी मंडल आजमगढ़ द्वारा ध्वज शिष्टाचार किया गया । समागम के द्वितीय दिवस में प्रमुख रूप से इकोरेस्टोरेशन,सेंड स्टोरी ऑब्जरवेशन, किम्स गेम, प्राथमिक चिकित्सा, क्रु इन काउंसलिंग एवं दल अभिलेख संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस आशय की जानकारी डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के टीम प्रभारी डॉ घनश्याम दुबे द्वारा दी गई। इसके पूर्व कैंप फायर एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में मुख्य अतिथि के रूप में महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के वित्त अधिकारी जगत नारायण झा का आगमन हुआ साथ ही विशिष्ट स्थिति के रूप में नगर के प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गंगासागर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे सम्मुख उपस्थित रोवर रेंजर्स देश का वर्तमान है जिस पर देश के भविष्य और भूत दोनों की जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि युद्ध हथियारों से नहीं बल्कि बुद्धि से लड़ा जाता है। प्रथम जनपदीय समागम में टेक्निकल स्टाफ एवं टीम प्रभारी के रूप में धनंजय शर्मा, डॉ प्रदीप राय, अखिलेश चौहान, अवधेश यादव, डॉ रजनी सिंह, देवेंद्र यादव, हरीश यादव, शंभू नाथ, गुलाब चंद यादव, अजीत यादव, रुद्र प्रताप उर्वशी तथा राम आसरे यादव उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *