महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मऊ में महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला दिवस का भव्य शासकीय आयोजन सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुज कुमार एवम अन्य विशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। माननीय जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और महिलाओं के उत्थान के लिए अधिक से अधिक कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर ऋचा त्रिपाठी मार्गदर्शिका अध्यापिका सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज के निर्देशन में सोनीधापा कॉलेज की छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।स्निग्धा पांडे ने स्वागत गीत गाकर अतिथियो का स्वागत किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व भी होने के कारण बच्चियों ने ओम नमः शिवाय समूह नृत्य- वैष्णवी सिंह,तान्या मद्धेशिया, निशु मद्धेशिया, नैंसी कनौजिया,रजनी त्रिपाठी,विद्याशील के साथ महादेव की स्तुति की। कोमल है कमजोर नहीं स्त्री सशक्तिकरण समूह नृत्य अंजली कश्यप अदिति खुशी मदेशिया खुशबू भारती श्वेता राजभर स्निग्धा पांडे ने देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। माननीय जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए बच्चों तथा उनकी मार्गदर्शिका अध्यापिका ऋचा त्रिपाठी को सर्टिफिकेट प्रदान किये।कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव जी ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने
209 Views
