मां दुर्गा मंदिर सहाद त पूरा रोडवेज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन कीर्तन तथा श्री सुंदर काण्ड पाठ करते हुए भक्त गण

141 Views

मां दुर्गा मंदिर सहादत पुरा का 18वा वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत कई दिनों से शतचंडी महायज्ञ अनवरत रूप से चल रहा है ।स्थापना समारोह के अंतर्गत श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया।समिति के प्रमुख श्री चंद्र शेखरअग्रवाल ने श्री हनुमान जी महाराज के महा मंत्र का जाप किया गया तथा मनोज तिवारी रवि प्रकाश बरनवाल डा रामगोपाल तथा राजेंद्र लाला ने विभिन्न स्वरों में मनमोहक ढंग से पाठ किया अंत में मां दुर्गा मंदिर समिति के बबलू राय आनंद गुप्ता राजू बरनवाल राजेश मद्धेशिया गुड्डू मद्धेशिया आदि ने सभी को अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया ।इस अवसर पर आनंद गुप्ता ने बताया कि आगामी 2मार्चको यज्ञ का समापन के पश्चात मां का दिव्य श्रृंगार और महा आरती तथा भंडारा आयोजित किया जाएगा।शाम को लखनऊ तथा गोरखपुर और स्थानीय कलाकारों द्वारा सजीव झांकी सजाई जाएगी उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के कर कमलों से किया जाएगा।समिति ने समग्र समाज से सपरिवार सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का प्रार्थना किया है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से अरूण वर्मा कन्हैया जायसवाल राम हरख गुप्ता प्रिंस गुप्ता कैलाश चंद जायसवाल सत्यजीत राय धनंजय वर्मा अशोक यादव संजय सर्राफ मोती लाल राघवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *