माता रानी के श्रृंगार के आभूषण को न्यायालय से रिलीज हो जाने पर श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति के सदस्यों के चेहरे खिल गए

122 Views

माता रानी के श्रृंगार के आभूषण को न्यायालय से रिलीज हो जाने पर श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति के सदस्यों के चेहरे खिल गए ।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि जैसे ही शहर कोतवाल ने समिति के महामंत्री डा रामगोपाल को कोतवाली में विगत दिनों चोरी गई मातारानी के गहनों को एक एक कर सुपुर्द करना प्रारंभ किया सभी पदाधिकारियों की आखें खुशी के
आसुओ से डबडबा गई ।इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने प्रशासन के लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैया की कृपा सभी के उपर सदैव बरसती रहे हम सब की यही मंगल कामनाएं है ।इस मौके पर मंदिर में समिति के प्रमुख सदस्यों तथा गणमान्य प्रबुद्ध लोगों के समक्ष मंदिर के पुजारी मनोज महाराज तथा आकाश ओझा को श्रृंगार हेतु आभूषण सौंपा गया।इस अवसर पर इंजी वीरेंद्र भरत लाल रही उमाशंकर चौरसिया महातम यादव विजय तुलस्यान संजय खंडेलवाल दिनेश बरनवाल आनंद सिंह पारस नाथ गुप्त श्री प्रकाश अग्रवाल विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पारस मणि दीपू सिंह अमरीश कुमार रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में मिष्टान्न वितरण किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *