233 Views
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षा का परिणाम आ चुका है जिसमें राधा कृष्ण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कटहन सिंहपुर का हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा के परिणाम की जारी होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश श्रीवास्तव व उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रसाद व प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा है कि यह परिणाम बच्चों के मेहनत व अध्यापकों के अथक प्रयास से ही संभव हुआ है।
