मार्टीनगंज-आजमगढ़घर जाते समय प्रधान पद के पुर्व प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

189 Views

ग्राम प्रधानी चुनाव लडने वाले जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी गई है। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा पुलिया के पास बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने बाइक सवार प्रधान प्रत्याशी रहे रणविजय यादव उर्फ रन्नू यादव की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही रन्नू यादव की मौत हुई है। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना के बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में ली। सूचना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना चुनावी रंजिश को लेकर होने की आशंका जताई जा रही है। रन्नू यादव घटना के समय ठेकमा ब्लॉक से वापस अपने घर की तरफ शाम को लौट रहे थे। समय करीब 5.30 बजे घटना को अंजाम दिया गया है। रन्नू प्रधानी का पिछली बार पहली बार चुनाव लड़े थे और हार गए लेकिन इस धटना के बाद स्थानीय लोग डरे व सहमे है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *