मृदु स्वभाव के धनी तथा शिक्षाविद प्रखर वक्ता डी सी एस के स्नातकोत्तर महा विद्यालय मऊ के फाउंडर और अर्थ शास्त्र के सेवानिवृत प्रवक्ता गोपाल जी गुप्ता का 88वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने के कारण शनिवार की देर रात्रि निधन हो गया ।वे 2000में अध्यापन कार्य से सेवा निवृत हुए थे ।वे अपने पीछे धर्म पत्नी समेत तीन पुत्र और एक पुत्री तथा पौत्र और नाती और नतिनी से भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए है । उनके अनुदानों और आशीर्वादों से समग्र समाज सदैव अभिसिंचित तथा आलोकित होता रहा है ।निजामुद्दीन पूरा डा राम लाल वाली गली स्थित निवास पर उनका पार्थिव शरीर दर्शन हेतु रखा गया है।अंतिम महा प्रयाण यात्रा सोमवार की सुबह पतित पावनी मोक्ष दायिनी मां गंगा तट गाजीपुर के लिए प्रारंभ होगी ।स्वर्गीय गुप्ता जी के निधन से शिक्षा का एक अविरल और मजबूत स्तंभ सदा सदा के लिए ढह गया ।उनके निधन से शैक्षिक समाज मध्यदेशीय समाज तथा व्यापारी समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है।समाज में गहरा शोक व्याप्त है । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ तथा मध्यदेशीय वैश्य समाज और श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग मऊ के तरफ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना तथा विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।
मृदु स्वभाव के धनी तथा शिक्षाविद प्रखर वक्ता डी सी एस के स्नातकोत्तर महा विद्यालय मऊ के फाउंडर
74 Views
