मेंहदी पुर वाले बाला जी सरकार के वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है।श्री शीतला माता धाम पर श्री बाला जी सेवा समिति की एक बैठक समिति के प्रमुख राजकुमार तिवारी के सानिध्य में आयोजित की गई ।

202 Views

मेंहदी पुर वाले बाला जी सरकार के वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है।श्री शीतला माता धाम पर श्री बाला जी सेवा समिति की एक बैठक समिति के प्रमुख राजकुमार तिवारी के सानिध्य में आयोजित की गई ।बैठक में श्री बालाजी सरकार का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री तिवारी जी महाराज ने बताया कि आगामी 16मार्च को श्री शीतला माता मंदिर परिसर में सर्व प्रथम श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ अयोध्या से आए हुए संतो के द्वारा किया जाएगा ।पाठ के पश्चात विधि विधान से यज्ञ हवन तथा भजन कीर्तन होगा जिसमे बाहरी कलाकारों के साथ ही साथ स्थानीय कलाकार भी सहयोग करेगे ।इस अवसर पर श्री तिवारी जी महाराज ने कहा कि घाटा मेंहदी पुर वाले श्री बाला जी सरकार सर्व समाज के दुखों तथा कष्टों का निवारण करने वाले तथा मंगल कामनाओ को पूर्ण करने वाले है। उन्होंने कहा की यज्ञ हवन के बाद विशाल भंडारा के माध्यम से प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से राम अवध सिंह लल्लन पांडे सुरेश मिश्रा छागुर यादव बृजेश शर्मा सतीश राय राणा प्रताप सिंह आलोक सिंह सोनू बरनवाल रोहित जायसवाल अजय सिंह संतोष सिंह वेद प्रकाश सिंह प्रकाश चंद्र राय समरजीत यादव सर्वेश उपाध्याय सुभाष तिवारी आर डी त्रिपाठी संजय सिंह गौरव मद्धेशिया संतोष शर्मा डॉक्टर रामगोपाल आनंद गुप्ता श्याम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *