मेंहदी पुर वाले बाला जी सरकार के वार्षिकोत्सव श्री शीतला माता धाम पर श्री बाला जी सेवा समिती के प्रमुख राजकुमार तिवारी के सानिध्य में धूम धाम से मनाई गई । इसी क्रम में श्री बालाजी सरकार का अति सुंदर दरबार सजाया गया। वार्षिकोत्सव के क्रम में श्री तिवारी जी महाराज के हाथों सर्व प्रथम श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ तथा श्री हनुमान चालीसा पाठ अयोध्या से आए हुए संतो के द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर किया गया ।पाठ के पश्चात विधि विधान से 11मुख्य यजमानों द्वारा यज्ञ हवन सर्व समाज के कल्याण हेतु किया गया ।
सोने के सिंहासन पर बैठे राम जी हमारे तो मालिक हनुमान जी राम राम
समेत दर्जनों भजन कानपुर के कलाकार पंकज निगम और उनके साथी द्वारा किया गया।इस अवसर पर श्री तिवारी जी महाराज ने कहा कि घाटा मेंहदी पुर वाले श्री बाला जी सरकार सर्व समाज के दुखों तथा कष्टों का निवारण करने वाले तथा मंगल कामनाओ को पूर्ण करने वाले है।श्री बाला जी सरकार माता अंजनी के दुलारे बालरूप में साक्षात विराजमान हैं ये प्रेत बाधाओं और संकट से मुक्ति दिलाने वाले कलयुग के साक्षात अजर अमर तथा अविनाशी देवता हैं । यज्ञ हवन के बाद विशाल भंडारा के माध्यम से प्रसाद वितरण किया गया जिसमे हजारों लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बालाजी सरकार के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अवध सिंह लल्लन पांडे सुयश मिश्रा डा रामगोपाल गुप्त छागुर यादव बृजेश शर्मा सतीश राय राणा प्रताप सिंह आलोक सिंह सोनू बरनवाल रोहित जायसवाल अजय सिंह संतोष सिंह वेद प्रकाश सिंह प्रकाश चंद्र राय समरजीत यादव सर्वेश उपाध्याय सुभाष तिवारी आर डी त्रिपाठी संजय सिंह गौरव मद्धेशिया संतोष शर्मा आनंद गुप्ता श्री शीतला माता धाम के अध्यक्ष संजय वर्मा श्याम मद्धेशिया हिमांशु मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
मेंहदी पुर वाले बाला जी सरकार के वार्षिकोत्सव श्री शीतला माता धाम पर श्री बाला जी सेवा समिती के प्रमुख राजकुमार तिवारी के सानिध्य में धूम धाम से मनाई गई ।
174 Views
