मेंहनगर तहसील परिसर में किसान यूनियन ने छूट्टा पशुओं की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

178 Views

मेंहनगर तहसील परिसर में किसान यूनियन ने छूट्टा पशुओं की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मेंहनगर तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा छूट्टा पशुओं से फसलों को सफरचट करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। भाकपा के लोगो ने अपनी मांग को लेकर कहा की हमारे खेतों में लागतपूर्ण और मेंहनत से उगाई फसल जैसे सरसो ,चना ,मटर, मसूर,जौ, गेंहू जैसी फसलों को छूट्टा पशुओं के चर जानें से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पशुओं द्वारा फसलों को चट कर दिया जाता है। किसान सर्द रातों में जाग कर अपने खेतो की रखवाली कर रहे हैं। किसान यूनियन के लोगो ने एसडीएम मेंहनगर रामानुज शुक्ला से मिलकर समस्या के बाबत ज्ञापन सौंपा, साथ ही निजात दिलाने की गुहार लगाई। वहीं एसडीएम मेंहनगर ने इसे गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी मेंहनगर और तरवां को दूरभाष पर छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर क्षेत्रीय गौसालाओं तक पहुंचाने का निर्देश दिया है ।इस मौके पर अवधराज यादव, इन्द्रशेन,राजदेव,राम बचन, पप्पू, बशिष्ठ मिश्रा, रंजन राम आदि मौजूद रहे।

किसान यूनियन ने छूट्टा पशुओं की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन

किसान यूनियन ने अपनी समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एसडीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को पशुओं को गौशाला तक पहुंचाने का दिया निर्देश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *