बोगरिया,आजमगढ़। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन करने के विचार में हैं जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। वहीं दूसरी तरफ दूरसंचार विभाग के सभी कंपनियों के नेटवर्क गायब रहते हैं। आज के आधुनिक युग में बिना मोबाइल या फोन के किसी का काम नहीं चलने वाला है वहीं दूसरी तरफ मेंहनगर तहसील अंतर्गत लगभग पच्चीस गांवों में नेटवर्क एकदम कार्य नहीं करता जिससे लोग पूरी तरह से परेशान है एक तरफ कंपनियों ने वैलिडिटी केवल 28 दिनों का कर दिए हैं, उसमें भी नेटवर्क नहीं पकड़ता है। किसी तरह से लोग रिचार्ज करवाते हैं परंतु वह भी व्यर्थ चला जाता है इस वजह से लोगों में काफी जगह पर आक्रोश देखा गया लोगों ने इस सिलसिले में कई जगहों पर शिकायत की परंतु अभी तक कोई भी निवारण नहीं हुआ बहुत से लोगों का रोजी रोजगार नेटवर्क से ही चलता है जो पूरी तरह से चौपट हो चुका है। लोगों ने दूरसंचार विभाग के आला अधिकारियों से निवेदन किया है कि कृपया हम लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें और नेटवर्क कंपनियों से वार्ता कर समस्या को जल्द से जल्द दूर कराएं। इन कंपनियों में जिओ बीएसएनल जिसमें एकदम नेटवर्क नहीं रहता वोडाफोन और एयरटेल का भी वही हाल हैं।
मेंहनगर तहसील में दूरसंचार व्यवस्था से त्रस्त हैं लोग
162 Views
