मेरी माटी मेरा देश अभियान का भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया उद्द्घाटन

199 Views

ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

बिलरियगज/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मेरा माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कटाई पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने सर्वप्रथम शिलापट्ट का उद्घाटन के साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप प्रचलित किया, विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में panch प्रण की प्रतिज्ञा सामूहिक रूप से दिलाई, इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे से परिसर गूंज उठा, इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह ने कहा कि कल 15 सितंबर को अभियान के रूप में जिले के शीर्ष नेतृत्व से लेकर निचली इकाई तक सभी कार्यकर्ता अपने अपने गांव में हर घर से मिट्टी व चावल चुटकी भर एकत्रित करें, यह अमृत कलश गांव-गांव से ब्लॉक पर ब्लॉक से जिले पर और जिले से स्वयंसेवकों के टीम के माध्यम से प्रदेश पर और प्रदेश से शहीदों के सम्मान में दिल्ली जाएगी, जहां पर 75000 पौधों से अमृत वाटिका बनकर तैयार होगी, इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुशील मिश्रा, चंद्रदेव सिंह प्रधान पति, अशोक राम पूर्व प्रधान, दिनेश सिंह मंडल अध्यक्ष, ग्राम सचिव, सफाई कर्मी रामविलास सिंह, इंद्रजीत यादव प्रधान, शेर सिंह प्रधान व स्कूली बच्चों के साथ-साथ तमाम क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *