मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने डोर टू डोर किया संपर्क

204 Views

ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

गंभीरपुर /आजमगढ़:विकासखंड मोहम्मदपुर के ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मंडल रानीपुर राजमो के अंतर्गत ग्राम बहोरापुर बूथ संख्या 38 पर डोर टू डोर जनसम्पर्क किये। ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने बताया कि बलिदानी, वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है।इस मौक़े पर कार्यक्रम प्रभारी बीरेन्द्र पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष अलोक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरीश पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष जितेंद्र सरोज, बूथ अध्यक्ष अंगद सरोज, ग्राम प्रधान बहोरापुर समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *