रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार में अभी कुछ महीने पहले लगे लंबी पोल वाली लाइट जिसको स्ट्रीट लाइट या लैंप पोस्ट या आम तौर पर हाई मास्ट लाइटिंग भी कहा जाता है। जिसको लगाने का मुख्य उद्देश्य चौराहों पर रोशनी के साथ-साथ ट्रैफिक के कंट्रोल के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है जिससे रात के समय आने जाने वाले वाहनों और लोगों को सुविधा मिल सके। परंतु इस बाजार में लगी इस लाइट का कोई मतलब नहीं लगता लोगों का कहना है कि यह लाइट चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को सच कर रहा है क्योंकि यह लाइट जबसे लगी है कुछ ही दिनों तक चली तब से लगातार बंद चल रही है जिससे बाजार में पूर्णतया अंधकार रहता है और आने जाने वाले लोगों को और वाहनों को काफी ज्यादा समस्याएं उठानी पड़ती है।अगर इस लाइट को लगाया गया है तो जनता को इसका फायदा भी मिलना चाहिए परंतु चाहे यह विभाग की गलती हो या बिजली विभाग वालों की लापरवाही के कारण यह लाइट कई महीनो से बंद चल रही है लोगों का कहना है जब यह लाइट लगी तो बाजार में एक खुशी का माहौल था कि अब हमें अंधकार से निजात मिलेगी। परंतु लोगों को यह कहां पता था यह लाइट चिराग तले अंधेरा साबित होगा। ग्रामीणों ने यह मांग की है कि जल्द से जल्द इसकी समस्या का निराकरण कर लाइट को पुनः जलवाया जाए जिससे बरसात के मौसम में निकलने वाले जहरीले कीड़े मकोड़े आदि और सड़क पर आने जाने वाले लोगों और वाहनों को सुविधाएं आसानी से मिल सके। बाजार के लोगों का यह भी कहना है कि बिजली विभाग वालों ने इसका कनेक्शन काट दिया है।
