मेहनगर तहसील परिसर में वीवी पैड और ईवीएम के प्रति जागरूकता प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

170 Views

मेंहनगर, आजमगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है चुनाव की तैयारी तेज हो गई है इसी क्रम में आज मेंहनगर तहसील परिसर में ईवीएम मशीन और वीवी पैड मशीन की जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन मेंहनगर के उप जिलाधिकारी रामानुज शुक्ला ने किया। उन्होंने तहसील परिसर में लोगों से बताया कि ईवीएम मशीन और वीवी पैड की प्रदर्शनी में लोगों को ट्रेनिंग दे करके बताना है कि आपका वोट सुरक्षित है और इसमें किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है। तहसील परिसर में आने वाले लोग ईवीएम मशीन और वीवी पैड के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कुछ लोगों से ईवीएम मशीन में वोट डलवा कर ट्रेनिंग दिलाई और बताया कि इस तरह से वोट डाले जाते हैं और इस तरह से आपका वोट सुरक्षित हो जाता है। जिससे लोगों के मन में जो भ्रांतियां थी। जिसके कारण मतदान प्रतिशत कम देखा जाता है अब वह मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है लोगों के अंदर जागरूकता लाना अति आवश्यक है जिससे लोग सही और गलत की पहचान कर सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *