मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत ।

188 Views

स्थानीय तहसील मेहनगर तरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोटहिया मोड़ पर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। तथा चालक मौका देखकर भागने में सफल हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार हैबतपुर डुभाव गांव की रहने वाली गीता देवी पत्नी स्वर्गीय रामकेर उम्र लगभग 57 वर्ष किसी कार्य वश झोटहिया मोड़ पर रोड को पार कर रही थी ,तभी तरवा से मेहनाजपुर की तरफ जा रही मोटरसाइकिल की चपेट में आने के कारण धक्का लगने से रोड पर गिर गई, तथा गंभीर रूप से घायल हो गई ,आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे पल्हना निजी अस्पताल में भर्ती किया, हालत को गम्भीर देखते हुए वहां से उसे हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया , जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही तुरंत चौकी प्रभारी नागेश चौधरी सहित तरवा थाना की पूरी फोर्स मौके पर पहुंची ,और शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
मृतक अपने पीछे पांच संतानों को छोड़ गई ,जिसमें तीन की शादी हो चुकी है ।चौथी की शादी अगले महीने जून में होने वाली थी ।इस भयावह घटना के घटते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *