याद किए गए समाजसेवी स्व० ओमप्रकाश मिश्र

181 Views

दीदारगंज – आजमगढ़

दीदारगंज क्षेत्र के फुलेश ग्राम निवासी समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश मिश्र को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने याद किया। इस अवसर पर समाजसेवीओं राजनीतिक दल के लोगों एवं पत्रकारों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा क्षेत्र में उनके द्वारा की गई समाजसेवा, व्यक्तित्व कृतित्व पर उपस्थित लोगों ने चर्चा की। जेल अधीक्षक मेरठ डॉ शशिकान्त मिश्र की उपस्थिति में पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शांति सेवा ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, तथा असहाय लाचार लोगों को जिसको चश्मे की जरूरत थी उन्हें निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। इस अवसर पर कृष्णकांत मिश्र, डॉ उमादत्त मिश्रा, कृष्णनाथ मिश्रा, रामचंद्र मिश्र, गिरीश दत्त मिश्रा, छोटेलाल चतुर्वेदी, अनूप मिश्रा, प्रद्युम्न मिश्र, शत्रुघ्न मिश्रा, सरयू शुक्ला, पब्बर यादव, अशोक मिश्र सहित हजारों लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *