योगाचार्य राम मूर्ति राय के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान मेहनगर में लोगो को साफ सफाई के प्रति किया गया जागरूक

730 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

मेंहनगर कस्बे में आगामी दो अक्टूबर को देखते हुए योगाचार्य राम मूर्ति राय के नेतृत्व में आज दिनांक एक अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे श्री बालाजी योग आश्रम के सौजन्य से स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही मेंहनगर के गीता मैरिज लॉन से यह कार्यक्रम आरंभ किया गया और नगर में भ्रमण करते हुए निरंजन कुटी पर जाकर इस कार्यक्रम का समापन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष रामबदन कनौजिया, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक चौहान रहे। इस कार्यक्रम में योगाचार्य राम मूर्ति राय के द्वारा प्रतिदिन गीता मैरिज लॉन में निशुल्क योग शिविर चलाया जाता है। जिसमें काफी लोग योग से जुड़ कर योग करते हैं। योगाचार्य ने बताया कि सब रोगों की एक दवाई योग अपना लो भाई स्वस्थ रहे मस्त रहे करे योग रहे निरोग का एक संदेश दिया और कहा योग करने से मनुष्य निरोग रहता है। आज दिनांक एक अक्टूबर 2023 को सुबह में ही श्री बालाजी योग आश्रम के बैनर तले स्वच्छता अभियान को लेकर के लोगों को जागरूक किया गया और नगर की सफाई की गई। जिसमें बताया गया कि नगर स्वच्छ रहेगा तो नगर रोग मुक्त रहेगा इस मौके पर नारी सशक्तिकरण की अध्यक्षा व योगा टीचर प्रिया सिंह , अच्छे लाल मौर्य, अनिल कुमार वर्मा, अवध नारायण सिंह पूर्व सहायक विकास अधिकारी, विजय शंकर जायसवाल,गोबिंद जायसवाल,गीता,जायसवाल, बजरंगी जायसवाल,डॉक्टर बंगाली,सुनील सिंह मास्टर, हजारी लाल जायसवाल, अजीत गुप्ता, अमित साहू, अखिल पांडे, अरविंद सेठ, पूनम गुप्ता, चंद्रशिला वर्मा, नीतीश वर्मा, डॉक्टर किरण गुप्ता, सुनैना सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, प्रेमशिला सिंह, प्रमिला सिंह, माया तिवारी, दीपिका, वंशिका, अंजली सिंह, अभय वर्मा, गोरखनाथ गोड़, उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *