राजस्थान के कई जिलों की कार्यकारिणी की गई घोषित

526 Views

आइडियल पत्रकार संगठन का राजस्थान में मजबूती के साथ हो रहा विस्तार l सुमित कुमार बेरवा संपर्क प्रमुख राजस्थान
जयपुर राजस्थान
आइडियल पत्रकार संघटना राजस्थान के संपर्क प्रमुख सुमित कुमार बेरवा ने आज एक लिखित वार्ता में बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों की जिला इकाई की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि पत्रकार श्रेयांश वैद को राजस्थान कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ राजस्थान के जिला अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल होंगे जबकि जिला उपाध्यक्ष के पद पर पत्रकार अनिल जटिया की नियुक्ति की गई है। पत्रकार संजय भाई सोनी को गुजरात राजस्थान से जिला अध्यक्ष गुजरात मनोनीत किया गया है। पत्रकार गजेंद्र सिंह नरूका को जिला अध्यक्ष अलवर तथा पत्रकार सचिन यादव जिला उपाध्यक्ष अलवर होंगे। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश सोनी को दौसा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि भारत सिंह को जिला उपाध्यक्ष दौसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार योगी को जिला सचिव दौसा तथा ज्योति कुमार कनौजिया को जिला मीडिया प्रभारी दौसा बनाया गया है, दौसा से ही पत्रकार महेश प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है, जबकि पत्रकार राम खिलाड़ी बैरवा को सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया। इसी बीच विद्याधर आजाद को आइडियल पत्रकार संगठन झुंझुनू के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है जबकि श्रीमती निशा आजाद को जिला उपाध्यक्ष झुंझुनू की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रियंका बराबर को मीडिया प्रभारी झुंझुनू बनाया गया है। इसी बीच रामस्वरूप कुमावत को जिला अध्यक्ष बीकानेर राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। राजस्थान आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संपर्क प्रमुख सुमित कुमार बेरवा ने बताया कि जल्द ही राजस्थान के अन्य जिलों में भी हम अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने वाले हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा प्रमुख राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारीयों के निर्देशन में आइडियल पत्रकार संगठन को हम राजस्थान में बहुत ही मजबूती के साथ आगे लेकर जाएंगे तथा राजस्थान में जन-जन तक आइडियल पत्रकार संगठन को मजबूती के साथ पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन पत्रकारों के हित एवं उनके मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा हेतु हमेशा खड़ा रहेगा। सुमित कुमार बैरवा ने अपने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, समस्त राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय महासचिव नितिन शिंदे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्याम जी उपाध्याय, दुर्गा सिंह एवं विनय कुमार मिश्रा तथा , राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान सहित,सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *