रात के समय दर्जनों की संख्या में उड़ रहे,ड्रोन कैमरों से दहशत में है ग्रामीण

218 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया, आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों के उड़ने की खबर सुनाई दे रही थी परंतु इस पर कोई ज्यादा विश्वास नहीं करता था। पर बृहस्पतिवार के दिन रात्रि लगभग 7:00 बजे से लेकर के पूरी रात लोग अपने-अपने घरों के पास पहरा देते नजर आए इसकी पड़ताल करने के लिए जब हम सब मोटरसाइकिल से निकले तो देखा गया की बात सच है आकाश में उड़ते हुए कई ड्रोन कैमरे दिखाई दिए जिसकी सूचना मेहनाजपुर, कबूतरा,तरवां,अहिरौली आदि स्थानों से भी आने लगी की हां यहां भी देखा गया।वहीं मेहनगर तहसील क्षेत्र के रासेपुर बाजार, ग्राम वीरपुर ,मानपुर, रायपुर पट्टी, इस्माइलपुर, मौलिया, बैजनाथपुर,देवकली,रस्तीपुर, आदि दर्जनों गांवों में लगभग 15 से 20 की संख्या में ड्रोन कैमरे देखे गए जिससे पूरे ग्रामीण रात भर निगरानी करते रहें और दहशत में भी दिखाई दिए। कई स्थानों पर लोगों ने शासन प्रशासन को इसकी खबर भी दी जहां से शिकायत दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया गया। अब आगे देखिए शासन क्या कदम उठाती है और आखिर यह ड्रोन कैमरे घूमने का मकसद क्या है? इसका पता लगाना आवश्यक हो गया है ऐसी घटना सुनाई तो देती थी पर आंखों देखी पहली बार हुई है ऐसा ग्रामीणों का कहना था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *