रानीपुर बाजार के युवा व्यवसाई के असामयिक निधन से व्यापारी समाज में शोक व्याप्त होने से समूचा बाजार पूर्ण रूप से बंद हो गई

229 Views

रानीपुर बाजार के युवा व्यवसाई के असामयिक निधन से व्यापारी समाज में शोक व्याप्त होने से समूचा बाजार पूर्ण रूप से बंद हो गई ।ग्राम फतेहपुर निवासी सत्य प्रकाश सिंह रानी पुर बाजार में खाद व बीज भंडार का व्यापार करते थे ।जैसे ही सत्य प्रकाश सिंह के निधन का समाचार मिला व्यापारी बिजली की गति से अपनी अपनी दुकानें बंद कर उनके निवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित किए ।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रानी पुर शाखा के अध्यक्ष रणविजय सिंह गुड्डू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सत्यप्रकाश अत्यंत सरल और सहज तथा मृदु स्वभाव के धनी थे ।वे सामाजिक धार्मिक तथा व्यापारिक सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।वे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आजीवन सदस्य रहे।लगभग 40वर्ष की अल्पायु में पूरी कच्ची गृहस्थी छोड़ कर परलोक सिधार गए।वे अपने पीछे एक पुत्र और धर्म पत्नी समेत पूरा परिवार को रोते बिलखते छोड़ कर चले गए।
श्रद्धांजलि सभा के अंत मे संगठन के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल ने शोक संदेश के माध्यम से अश्रु पुरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्यप्रकाश एक होनहार और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान व्यापारी रहे उनके निधन से समग्र व्यापारी समाज की अपूरणीय क्षति हुई है । अंत में दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति हेतु प्रभु अपने चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना किया गया ।
शोक सभा में मुख्य रूप से राजकुमार शर्मा रिशु वर्मा मोहिब अंसारी जवाहर मौर्य मनोज चौहान बलवीर शर्मा अजय प्रताप मौर्य मुन्ना समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *