रामलीला समिति की बैठक संपन्न

197 Views

गंभीरपुर आजमगढ़। विकासखण्ड मुहम्मदपुर के गंभीरपुर मे मंगलवार को रामलीला समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता के आवास पर आहूत की गई।जिसमे रामलीला के मंचन कार्यक्रम व मेला की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। रामलीला के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया की 18 अक्टूबर को मुकुट पूजन कार्यक्रम के उपरांत राम लक्ष्मण जी का बाजार भ्रमण होगा,19 अक्टूबर से शिव पार्वती संवाद से रामलीला का मंचन शुरू होगा।29 अक्टूबर को रामलीला मैदान जूनियर हाई स्कूल के बगल मे मेला लगेगा और शाम को रावण दहन होगा पुनः 30 अक्टूबर को बाजार का मेला रहेगा।इस मौक़े पर कमेटी के संरक्षक पद्माकर मिश्रा, करुणाकर मिश्रा, श्याम सुंदर सिंह,अनिल चौरसिया, शारदा गुप्ता,सुरेंद्र गौण,शिवकुमार गुप्ता, सूरज गुप्ता, हेमंत मोदनवाल, किशन गुप्ता,अमित मोदनवाल,अनिल दत्त मिश्रा, शशिकांत उपाध्याय, श्रवण गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *