मऊ
राष्ट्रीय श्री दुर्गा पूजा समिति सदर बाजार पुराने बाटा की एक बैठक नगर के बाबा देहलू दास त्रिदेव धाम पर आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष बलिराम विश्वकर्मा ने किया ।बैठक में विगत दिनों संपन्न हुए दुर्गा पूजन पर समीक्षा की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक डा राम गोपाल ने कहा कि इस वर्ष बहुत ही सुंदर पंडाल की सजावट तथा माता रानी की मूर्ति भी बहुत ही सजीव थी।समिति के सभी सदस्य इस सफलता के लिए बराबर के हकदार है । बैठक में आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।बैठक का संचालन करते हुए समिति के महामंत्री अनिल मौर्य ने बताया कि मां दुर्गा की पूजा से समिति के सभी सदस्यों के उपर उनकी कृपा और आशीर्वाद सदैव बरसती रहे समिति की यही मंगल कामना है।समिति के सभी सदस्यों विशेषकर युवाओं और बच्चो ने कार्यक्रम को सजीव और दिव्य रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है जिसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं ।बैठक को वरिष्ठ संरक्षक रामकेर विश्वकर्मा राजेश गुप्ता आयुष सोनू मौर्य संदीप बरनवाल नीरज बरनवाल पारस नाथ मौर्य राजकुमार गुप्ता आदि ने संबोधित किया ।बैठक में मुख्य रूप से मां दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष नीरज राही आदित्य राज अमन अंश नाहर यादव प्रिंस श्याम सुन्दर यादव अभिनव मौर्य आशीष गुप्ता दीपक जैन फागू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय श्री दुर्गा पूजा समिति सदर बाजार पुराने बाटा की एक बैठक नगर के बाबा देहलू दास त्रिदेव धाम पर आयोजित किया गया
165 Views
