राष्ट्रीय श्री दुर्गा पूजा समिति सदर बाजार मऊ के एक बैठक रोजा पर राकेश गुप्ता के निवास पर आयोजित किया गया।बैठक में मां श्री दुर्गा का पूजन बिना आडंबर के पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया ।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बलिराम शर्मा ने किया ।इस अवसर पर समिति के संरक्षक डॉ राम गोपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पूजा के माध्यम से समाज तथा परिवार में समरसता और सद्भावना बढ़ाना ही मुख्य उद्देश्य है। मां की कृपा और आशीर्वाद सभी सदस्यों के ऊपर समान रूप से मिले इसी मंगल कामनाओं के साथ हमे पूजा करना है।बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री अनिल मौर्य ने बताया कि मूर्ति बहुत ही भव्य और दिव्य स्थानीय मूर्तिकार से बनवाई जाएगी और साज सज्जा प्राकृतिक तथा कृत्रिम फूलों से कुशल कारीगरों द्वारा कराया जाएगा ।कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम को सुंदर स्वरूप देने के लिए सोनू मौर्य अभिषेक शर्मा नीरज बरनवाल राजन गुप्ता आदित्य राज ललित गुप्ता आशीष गुप्ता पुनीत मौर्य राजेश गुप्ता संदीप बरनवाल रोहित मौर्य आदि ने अपने अपने विचार दिए जिसका समिति ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । समिति के अध्यक्ष बलिराम शर्मा ने सभी सदस्यों से निवेदन किया कि पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथके सभी को मिलजुलकर इस कार्य को सुंदर बनाना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से सौरभ विश्वकर्मा पुनीत कुमार प्रदीप शिवम् अंश जायसवाल राजकुमार गुप्ता पारस नाथ आदि मौजूद रहे ।

