बोगरिया, आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के साराय त्रिलोचन ग्राम सभा में दिनांक 18 दिसंबर 2023 की रात्रि लगभग 2:00 बजे वादी विजय बहादुर सिंह पुत्र राम लखन सिंह निवासी सराय त्रिलोचन थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के घर के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा गहने तथा रुपए चुरा ले गए। इसके संबंध में मुकदमा नंबर 351/ 2023 धारा457,380भादवि0 अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को सुपुर्द की गई थी। जिसका आज तरवां थाना अध्यक्ष रामप्रसाद बिना ने बताया कि दिनांक 10 जनवरी 2024 दिन बुधवार को पर्दाफाश करते हुए विवेचना से प्रकाश में आया कि अभियुक्त अंकित पटेल उर्फ चंकी उर्फ पार्थिव पटेल पुत्र जामवंत पटेल निवासी सराय त्रिलोचन थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को सराय त्रिलोचन जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 4200 रुपए नगद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय को किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह मैं हमराह थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
लगभग महीना पूर्व हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश
241 Views
