लालगंज के एक रेस्टोरेंट में छात्रा और उसके दोस्त को छात्रा के पिता ने ही मारी गोली

144 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

लालगंज, आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के लालगंज में न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट के पास छात्रा और उसके दोस्त को छात्रा के पिता ने ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गुस्से में आकर के गोली मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को लालगंज के सौ सैया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर अवस्था को देखकर के डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायलों की पहचान आदित्य सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह उम्र 20 वर्ष जो देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव का निवासी है। जबकि छात्रा अक्षरा सिंह पुत्री नीरज सिंह ग्राम पकड़ी खुर्द की निवासी बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने अपनी लड़की को आदित्य के साथ देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर दोनों पर फायर कर दिया। जहां पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में एसपी सिटी मधुबन सिंह ने जानकारी दी है कि लड़की के पिता ने लड़की और उसके दोस्त को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी।दोनों को लालगंज के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी तरफ छात्रा आकांक्षा को गंभीर अवस्था में वाराणसी के लिए एंबुलेंस से भेजा गया जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि आदित्य घायल है उसका इलाज चल रहा है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *