लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

169 Views

लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की दो रोज पहले लुधियाना मे अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मंगलवार को उसका पति उसके शव लेकर अपने गांव बरदह थाना क्षेत्र के महुआरी में पहुंचा जिससे पूरे गांव मे हाहाकार मचगया। इस मामले मे मृतका के मामा ने हत्या की आशंका जताई है। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही बरदह थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका का विवाह उसके मामा ने ही कराया था। मूल रूप से शहर कोतवाली के एलवल मोहल्ला निवासी दिव्या (20) पुत्री अशोक बचपन से ही अपने मामा सुनील कुमार के घर बरदह थाना क्षेत्र के बेला गांव में रहती थी। पिता की मौत के बाद से परिवार की हालत दयनीय थी। जिसके चलते मामा ने ही दिव्या का विवाह बरदह थाना के महुआरी गांव निवासी डिंपल के साथ ब्रह्म बाबा मंदिर पर कराया था। शादी के बाद डिंपल अपनी पत्नी दिव्या को लेकर रोजगार के सिलसिले में लुधियाना चला गया। लुधियाना में ही सोमवार को दिव्या की मौत हो गई। इसके बाद पति डिंपल पत्नी दिव्या का शव लेकर अपने गांव महुआरी मंगलवार की देर शाम पहुंचा। जानकारी पर मामा सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचा और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दिया। बुधवार की सुबह बरदह थाना पुलिस ने दिव्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *