लोकप्रिय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर 2017से2018तथा 2018से2019 व 2019से2020तीन वित्तीय वर्षो

138 Views

लोकप्रिय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर 2017से2018तथा 2018से2019 व 2019से2020तीन वित्तीय वर्षो के जी एस टी के भुगतान पर लगने वाले व्याज और अर्थ दंड को माफ करने की योजना का लाभ व्यापारियों को लेना चाहिए । उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त ने बताया कि व्यापारियों के हितों के लिए कटि बद्ध सरकार के प्रमुख सचिव राज्य कर एम देवराज के अनुसार छोटे बड़े उद्योगों के उद्यमियों तथा सभी व्यापारियों एवं सेवा प्रदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना 31मार्च2025तक चलेगी ।इसलिए व्यापारी समुदाय को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद गुप्ता महातम यादव कन्हैया लाल जायसवाल अजहर कमाल फैजी सुभाष चन्द्र कनौजिया अभिषेक मद्धेशिया जावेद तरफदार हरि शंकर गुप्ता अशोक सिंह संजय सर्राफ हाजी अनवर अली नीरज अग्निवेश हाजी इफ्तेखार अहमद आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *