लोकसभा चुनाव 2024 को देखा जाए तो आजमगढ़ में मतदान का प्रतिशत संतोष जनक रहा

172 Views

रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। पिछले कई सालों के लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को देखा जाए तो आजमगढ़ का मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा। आजमगढ़ जनपद में दो लोकसभा सिटे हैं एक है आजमगढ़ सदर और दूसरा लालगंज। आज के छठवें चरण के चुनाव में चिलचिलाती धूप में दोपहर के समय तक मतदान का प्रतिशत कम रहा परंतु जैसे ही शाम हुई मतदान का प्रतिशत बढ़ गया। जिसमें आजमगढ़ सदर में कुल 56.07 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लालगंज लोकसभा सीट पर कुल 54.39% वोट पड़े। तापमान को देखा जाए तो आज आजमगढ़ में 46.2 डिग्री तापमान आका गया। इतनी चिलचिलाती धूप में भी लोगों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। जिसमें कई नाम चिन प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गए हैं अब आने वाले 4 तारीख को ही यह पता चल पाएगा की चिलचिला की धूप में जनता ने किस प्रत्याशी को अपना नेता चुना। एक तरफ आजमगढ़ सदर सीट से समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव वहीं दूसरी तरफ बीजेपी से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वहीं लालगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद नीलम सोनकर भाजपा से तो दूसरी तरफ दरोगा प्रसाद सरोज समाजवादी पार्टी से हैं इनके मध्य भी जोरदार टक्कर माना जा रहा है। अब तो यह आने वाला समय ही बताएगा की कौन होगा विजेता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *