रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर बाजार के पास स्थित आर के पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल कटहन सिंहपुर आजमगढ़ में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह व संपूर्ण स्टाफ ने मिलकर के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की एवं झंडारोहण कार्यक्रम के बाद महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी भी निकलीं गई जिसमें महात्मा गांधी अमर रहे लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रसाद, प्रशासनिधिकारी संजय कुमार सिंह, परीक्षा व्यवस्थापक बृजेश कुमार सिंह, हिंदी के प्रवक्ता रामदास प्रजापति, मुकेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, आदि स्टाफ मौजूद रहे।









