विनय महाजन प्रदेश संरक्षक तथा विनोद यादव जिला अध्यक्ष पालघर बनाए गये।

84 Views

नवी मुंबई महाराष्ट्र
आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र को मजबूती एवं नवीनता प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा कुछ वरिष्ठ पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई को मजबूती एवं नवीनता प्रदान करते हुए तथा संगठन को और भी सक्रियता देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मुंबई निवासी श्री विनय महाजन को महाराष्ट्र प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है। तथा पालघर जिले के विरार निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद यादव जी को जिला अध्यक्ष पालघर के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने यह भी बताया यह नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय महासचिव नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान, प्रदेश अध्यक्ष संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरिफ खान पठान, मुंबई प्रभारी अजय उपाध्याय, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी प्रदीप खंडारे शाहिद प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के उपरांत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि संगठन महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश सहित देश के 15 प्रदेशों में पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है। देश के सभी पत्रकारों के के मान सम्मान हेतु एवं उनके स्वाभिमान हेतु हम कार्य कर रहे हैं। संगठन सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलता है तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने हेतु दृढ़ संकल्पित एवं पूर्ण प्रयासरत है। हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी राष्ट्रीय संरक्षक एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी कमलाकांत शुक्ला , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आआफताब आलम सहित सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *