रिपोर्ट -जय प्रकाश श्रीवास्तव
मऊ-उत्तर प्रदेश
आखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों के एक बैठक रोज़ा स्थित कार्यालय पर नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित की गई व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जाए।शहर में जाम की समस्या का जल्द निराकरण किया जाए।उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल के ।डा गुप्त ने कहा कि नगर में सेतु बनाए जाने से यातायात की समस्या गंभीर हो गई है।नगर में डी सी एस के कॉलेज से रेलवे क्रॉसिंग आने के लिए यात्रियों को वन वे के पांच रुपए के स्थान पर 20रुपया खर्च करना पड़ रहा है।इस कारण शहर में ग्राहकों की आवाजाही समाप्त हो गई है ।व्यापारी समाज के द्वारा दिए गए टैक्स से ही देश की अर्थ व्यवस्था चलती है ।फिर भी सरकार लगातार हम व्यापारियों को शोषित करती है।डा गुप्त ने कहा कि सईद रोड के दिन व्यापारियों और पूर्व सांसद सालिम अंसारी साहब के सहयोग से अब बहुत शीघ्र बहुरने वाले है ।किसी भी अधिकारी द्वारा व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डा गुप्त ने जिलाधिकारी महोदय से पत्र के माध्यम से सेतु के नीचे की सड़क को अति शीघ्र दुरुस्त करने की मांग किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से महात्म यादव सुभाष कन्नौजिया इकबाल अहमद आनंद गुप्त राजेश गुप्ता गामा यादव अनिल शर्मा अजहर फैजी हाजी अनवर अली हाजी इफ्तेखार अहमद मुर्तुजा अंसारी समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे ।
