विवाहित महिला मंगई नदी में कूदी,परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

109 Views

रिपोर्ट :जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के मंगई नदी के पुल से महिला छलांग लगाकर नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने नदी में कूद कर आसपास देखा लेकिन उस महिला का कहीं पता नहीं चला। जहां पर घटना हुई है वहां पर चार थानों की सीमा बताई जा रही है जिसको लेकर पुलिस एक दूसरे की एरिया के वजह से बहुत सक्रिय नहीं देखी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों द्वारा मंगाई नदी पुल के पास चक्का जाम कर दिया गया।
बताते चले की जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर सोनईचा निवासी प्रीति देवी उम्र 18 वर्ष पति सूरज राम ने बृहस्पतिवार लगभग प्रातः10 बजे के करीब राजगीरों द्वारा चर्चा किया गया कि मंगाई नदी में एक महिला कूद कर जान दे दी है। कुछ लोगों ने नदी में कूद कर खोजबीन भी किया स्थानी लोगों के प्रयास से बहुत खोजबीन किया गया लेकिन समाचार लिखने तक उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
मां रेणु देवी ने बताया कि प्रीति का मायका तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी ग्राम सभा में है। प्रीति के बड़े पापा रमेश राम के घर सूरज रिश्तेदारी में आता जाता था वहां पर दो-चार दिन रहता भी था।वहीं पर प्रीति से प्रेम हो गया। दोनों तरवां थाना केपॉलिटेक्निक स्कूल से भाग गए। पुलिस की मदद से दोनों की शादी करा दी गयी।शादी पौहारी बाबा के स्थान पर की गई। कुछ ही दिन बीतने के बाद सूरज उसको मारता पिटता और प्रताड़ित करता था। इस दौरान दूसरे लड़की से भी फोन पर उसका चक्कर चलने लगा इसको लेकर जहानागंज थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया था।वहां पर सुलह समझौते के बाद प्रीति सूरज के साथ रहने लगी और सूरज प्रतिदिन प्रीति को प्रताड़ित करता रहता था। मायका पक्ष ने हत्या करके फेंक देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है।
बता दें कि मंगाई नदी के आसपास चार थाने का एरिया आता है।
आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज, मेंहनगर, तरवां और मऊ जिले का चिरैयाकोट थाना पड़ता है। जिसको लेकर पुलिस आपस में असमंजस में रही और सक्रिय नहीं दिखी। इससे नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने लगभग 12:30 बजे के करीब रास्ते में बड़े-बड़े गिट्टक लगाकर और महिला पुरुष बैठकर चक्का जाम कर दिये।जिसको लेकर चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और मौके पर सबसे पहले तरवां थाने की पुलिस पहुंची फिर मेंहनगर थाना, जहानागंज थाना पहुंची थाना तरवां अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, बोगरिया चौकी प्रभारी जयप्रकाश,रासेपुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह, सिंहपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह सहित आदि लोगों ने बड़े अथक प्रयास से महिलाओं को समझा बूझकर जाम समाप्त करवाते लगभग 2:30 बज गया।प्रीति चार बहनों में दो नंबर पर थी।
मौके पर माता रेणुका देवी, बहन ज्योति, रितिका रिया का रो रो कर बुरा हाल रहा। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर जहानागंज थाने में हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया।
मौके पर गोताखोरों की मांग की जा रही थी समाचार लिखे जाने तक गोताखोर नहीं पहुंचे थे। घटनास्थल पर एसडीम मेंहनगर सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *