विशेष रिपोर्ट- जय प्रकाश श्रीवास्तव
भाजपा के किसान मोर्चा के जिला मंत्री एवं पूर्व महाप्रधान कटहन राजेश कुमार सिंह ने चौपाल को किया संबोधित-

263 Views

आजमगढ़ -मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर पट्टी ग्राम सभा मे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री एवं पूर्व महा प्रधान कटहन राजेश कुमार सिंह ने चौपाल को संबोधित करते हुए बताया कि पूरे देश में योगी मोदी का लहर चल रहा है और डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से गरीब बेसहारा, बुजुर्ग ,महिलाओं, नौजवानों एवं किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही है जिससे हर व्यक्ति खुशहाल है उन्होंने अपील किया कि मेहनगर विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती मंजू सरोज को अधिक से अधिक वोटों से विजई बनाकर लखनऊ भेजने का आप सभी कार्य करें मैं वादा करता हूं कि क्षेत्र में जितने भी कार्य जो अभी तक अधूरे रह गए हैं इन सारे कार्यों को करवाने का मैं जिम्मा लेता हूं उन्होंने बताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार ने मिलकर के पूरी तरह से विकास का कार्य किया है महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय की व्यवस्था ,उज्जवला योजना के अंतर्गत घर-घर गैस की सिलेंडर की व्यवस्था, किसानों के खाते में पैसे ,नौजवानों के लिए नौकरियां और बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त चल रही है और आगे भी सरकार बनी तो और ज्यादा दुरुस्त व्यवस्थाएं आप सभी को मिलेंगे आने वाले 7 तारीख को आप सभी से विशेष अपील है कि हर बूथ पर अधिक से अधिक वोट देकर के कमल के निशान पर मोहर लगाकर के भाजपा के सभी प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा वोटो से आप सभी विजई बनावे ताकि हम सभी योगी जी को अपने मुख्यमंत्री के रूप में पुनः उसी स्थान पर पहुंचा दें जिससे पूरी तरह से गुंडाराज, कानून व्यवस्था ,बिजली व्यवस्था ,सड़क की व्यवस्था और ज्यादा दुरुस्त हो सके और हमारा देश विकास कर सके। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रायपुर पट्टी सोनू यादव, बलवंत वर्मा, बृजेश यादव, प्रकाश यादव, अमित कुमार सिंह , गोलू यादव, वीरेंद्र यादव, राजू सिंह, राकेश पटेल, सौरभ सिंह, सुधांशु सिंह सतीश सिंह, सिद्धार्थ सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *