आजमगढ़: जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व के निर्धारण से संबंधित प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 17 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य चलाया जायेगा। उन्होने संचारी रोग, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा उसके त्वरित एवं सही उपचार को सर्वाच्च प्राथमिकता बतायी। उन्होने जनपद में तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए मलेरिया एवं डेंगू वाले मच्छरों से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होने जिला अस्पताल, सीएचसी/पीएचसी के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि विद्यालयों मे जब आईसीडीएस की टीम निरीक्षण करने जाये तो बच्चों को साफ-सफाई से संबंधित जैसे, हाथ की सफाई, उबाले हुए पेयजल को पीने, शौचालय का प्रयोग करने इत्यादि के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी अधिकारी अपरिहार्य कारणों से ही छुट्टी लें अथवा नही। अस्पतालों में दवायें, औजार और रिकार्ड रखना जरूरी है। उन्होने कहा कि जितने भी ऐप हैं, उसे समय से अपडेट किया जाय। उन्होने कहा कि हर ब्लाक का महीने में एक बार सीएमओ या उसके समकक्ष अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाय। परिवार नियोजन के अन्तर्गत जिला महिला अस्पताल के खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जहानागंज का प्रदर्शन सबसे खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने आशाओं/आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का सरकारी अस्पतालों मे ही संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रेरणा कैंटिन को शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि यदि किसी कारण से प्रेरणा कैंटिन शुरू नही हो पाया है तो, संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से बात करके शुरू कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही प्रत्येक माह की अधिकतम एवं न्यूनतम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होने निर्देशित किया कि दस्तक अभियान में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग से संभावित रोगियों के विषय में सूचना प्राप्त करें। ऐसे लक्षणों वाले व्यक्तियों की सूचना क्षेत्रीय एएनएम के जरिये ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि मलेरिया विभाग के अधिकारी क्षेत्रवार योजना बनाते हुए गतवर्ष में मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चयनित हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। उन्होने कहा कि जितना शासन लक्ष्य है, उससे कम होने पर उसका स्पष्टीकरण दें और संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करें।
शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर फागिंग एवं एण्टी लार्वा की एक्टिविटी को बढ़ायी जाय। उन्होने कहा कि आशा एवं एएनएम फिल्ड में सक्रियता से कार्य करें। उन्होने कहा कि सभी मलेरिया को फिल्ड में एक्टिवेट किया जाय तथा हाई रिस्क गांवों में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय। इस अभियान में आशा एवं आंगनवाड़ी साथ में अनिवार्य रूप से भ्रमण करें।
सैम (गम्भीर रूप से कुपोषित) की समीक्षा में अहरौला, हरैया व पवई का प्रदर्शन सबसे खराब पायी गयी। उन्होने कुष्ठ रोग, फायलेरियो और काला ज्वर जैसे रोगों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
आयुष्मान कार्ड बनाने में माह जून में तरवां, फूलपुर एवं पवई की प्रगति सबसे कम पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की दर तेज की जाय। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में जहानागंज में आशाओं का प्रदर्शन सबसे खराब होने पर जिलाधिकारी ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने एमडीआर (मैटर्नल डेथ रिपोर्टिंग) एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा किया।
जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों एवं संचारी तथा दस्तक अभियान में अपेक्षित सहयोग न करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ0 आईएन तिवारी, एसीएमओ डॉ0 संजय कुमार, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे
विशेष संचारी रोग नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया
198 Views
