विश्वास दादा माने जिला अध्यक्ष ठाणे तथा श्यामधर दुबे जिला संरक्षक ठाणे होंगे।

211 Views

विश्वास दादा माने जिला अध्यक्ष ठाणे तथा श्यामधर दुबे जिला संरक्षक ठाणे होंगे।
वरिष्ठ पत्रकार दत्तात्रेय फालके पश्चिम महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख होंगे।
नवी मुंबई महाराष्ट्र
आइडियल पत्रकार संगठन का महाराष्ट्र के जिलों में विस्तार का क्रम जारी है, जिसमें ठाणे जिले के बदलापुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार विश्वास दादा माने को जिला अध्यक्ष ठाणे, वरिष्ठ पत्रकार श्यामधर दुबे को जिला संरक्षक ठाणे के पद पर मनोनीत किया गया है। जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं सातारा निवासी दत्तात्रेय फाल्के को पश्चिम महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा साहब सूर्यवंशी, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान से विचार विमर्श करने के बाद तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम द्वारा यह नियुक्ति की गई है। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम द्वारा एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन का पूरे महाराष्ट्र प्रदेश में बहुत ही मजबूती एवं तेजी के साथ विस्तार का काम चल रहा है। जल्द ही हम प्रदेश के सभी तहसीलों तथा जिलों में संगठन का पूर्ण विस्तार कर लेंगे। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम ने अभी बताया कि पत्रकारों के मान सम्मान एवं उनके स्वाभिमान तथा उनकी रक्षा के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों , समस्त प्रदेश अध्यक्षों, तथासंगठन के सभी सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *