व्यापारियों के सेवा सहयोग के लिए पुलिस सदैव तत्पर है ।व्यापारियों की समस्याओं के समाधान सकारात्मक रूप से पुलिस कर रही है।

171 Views

व्यापारियों के सेवा सहयोग के लिए पुलिस सदैव तत्पर है ।व्यापारियों की समस्याओं के समाधान सकारात्मक रूप से पुलिस कर रही है।उक्त विचार है नगर के युवा तथा कर्मठ क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय के ।वे रविवार को शाम सदर कोतवाली के सभागार में नगर के संभ्रांत व्यापारियों के बीच आयोजित बैठक में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।श्री पाण्डेय ने सर्व प्रथम सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा पूरा विभाग आप सभी की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है ।आप सभी स्वयं जागरूक होकर जहा भी सी सी कैमरा नही लगा है और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक हो हमे निःसंकोच सूचित करें इसके साथ साथ जहां कही भी असुरक्षा का वातावरण लगे हमारे अथवा शहर कोतवाल या किसी भी पुलिस बूथ पर रुक कर पुलिस का सहयोग तत्काल लेकर ही आगे की यात्रा चाहे घर की हो अथवा बैंक की हो प्रारंभ करें।आपके पास रुपए की गोपनीयता बनी रहेगी ।इस अवसर पर तेज तर्रार तथा कर्तव्यों के प्रति समर्पित नगर कोतवाल अनिल कुमार ने सभी आगंतुकों के आभार जताया और कहा कि पुलिस के कार्यों के प्रति हमेशा सकारात्मक रूप से देखते हुए आप सभी विभाग से सहयोग लें।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा व्यापारी समाज की सुरक्षा करते हुए उन्हें भयमुक्त बनाने की है जिससे की वे निडर और निर्भय होकर अपना व्यापार कर सकें ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर उमर मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता मनीष सर्राफ विजय सर्राफ संतोष वर्मा अजय सर्राफ आदि व्यापारी नेताओ ने कई समस्याएं और सुझाव रखे।बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नीरज अग्निवेश मुन्नू बरनवाल हरिशंकर गुप्ता आफताब बड़क राजीव गुप्ता अरूण जायसवाल मंजर अंसारी लाल बहादुर पांडेय सारहू प्रभारी संजय उपाध्याय तथा हट्टीमदारी चौकी प्रभारी समेत पचासों व्यापारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *