व्यापारियों व बाजार वासियों की समस्याओं को सुन किया गया निराकरण

176 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

मेहनगर,आजमगढ़। मेहनगर की भाजपा नेत्री मंजू सरोज के प्रयास से आज वृंदा बाजार मेंहनगर के व्यापारियों के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक की गई बैठक में उपजिलाधिकारी मेहनगर एक्चियन पीडब्ल्यूडी विमल श्रीवास्तव, एसडीओ बिजली विभाग, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मंजू सरोज , अरुण सिंह इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक में व्यापारियों को यह बताया गया कि कोई भी पक्का अतिक्रमण हटाया नहीं जाएगा व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि किसी भी स्थिति में सड़क से 2 मीटर की पटरी छोड़कर तथा नाली से पीछे हट कर ही अपनी दुकान संबंधी कोई कार्य करें। वही वृंदा बाजार में जल निकासी की समस्या थी जिसे कल से मशीन लगाकर नाली का निर्माण कराया जाएगा साथ ही साथ वृंदा बाजार में सड़क किनारे के पुल को पीछे किया जा रहा है नाली निर्माण के लिए एक्सियन पी डब्लू डी तत्काल निर्देशित किए गए । व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि आप सड़क पर किसी भी तरह से अतिक्रमण ना करें। इस अवसर पर वृंदा बाजार व मेंहनगर के सभी गणमान्य व्यक्ति व व्यापारी गण मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *