व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य।

141 Views

मेहनगर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर तक डाला छठ पर उत्साह दिखा ।ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम गौरा ,बीरभानपुर , गंजोर ,देवरिया, करनेहुआ , मेहनगर ,लौदह, दामा सहित समस्त ग्रामीण क्षेत्रों जैसे महामंडलेश्वर पोखरा, प्राथमिक विद्यालय गौरा का पोखरा लखरांव पोखरा , निरंजन कूटी,बेदी बनाकर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। गंजोर गांव छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं की भीड़ बढ़ती हुई देखकर इस बार तीन स्थानों पर नहर दुर्गा मां मन्दिर के पास , शंकर भगवान मन्दिर के पास पोखरा में और सड़क के किनारे पोखरा पर मनाया जा रहा है जिसकी तैयारी एक सप्ताह से ही हो रही है,पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह , क्षेत्र पंचायत सदस्य संजना सिंह, व रिषु सिंह ने टेन्ट, लाइट झालर, नास्ता, की भी व्यवस्था किया गया है नहर और पोखरा के मन्दिर की इतनी सुन्दर सजावट की गई है जो मन को मोह लेता है।इस मौके पर मौके पर तहसील प्रशासन पीएसी फोर्स सहित थाना प्रभारी अनुराग कुमार मय हमराहियों के साथ चक्रमण करते हुए दिखाई दिए ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *