शहर के प्रतिष्ठित डी सी एस के खंडेलवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊनाथ भंजन मऊ में पुस्तक का हुआ लोकार्पण

525 Views

रिपोर्ट:मनोज कुमार उपाध्याय

मऊ में स्नातक षष्ठ सेमेस्टर के अभ्यर्थियों के लिए डॉ० रामप्रताप मिश्र (विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग) द्वारा संपादित पुस्तक “आधुनिक संस्कृत साहित्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा” का लोकार्पण संपन्न हुआ, इस पुस्तक में संस्कृत स्नातक षष्ठ सेमेस्टर के दोनों प्रश्न पत्रों को समेकित करके, शिक्षक व छात्र दोनों के लिए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा प्रस्तावित पाठ्यक्रम के अनुरूप पाठ्य सामग्री संलग्न है, जो महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में पढ़ रहे स्नातक षष्ठ सेमेस्टर संस्कृत के छात्रों के लिए, डॉ० मिश्र द्वारा छात्र हित में किया गया, सराहनीय प्रयास है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर शर्वेश पाण्डेय सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक बन्धुओं ने डॉ० मिश्र द्वारा संपादित इस उपक्रम की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य- प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय सहित, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़, से डीन कला संकाय व वर्तमान अंग्रेजी विभागाध्यक्ष- प्रोफ़ेसर राशीका रियाज़, हिंदी विभागाध्यक्ष- प्रोफ़ेसर कंचन राय, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष- डॉ आकांक्षा राय, व डॉ अखिलेश वर्मा, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष- डॉ योगेन्द्रनाथ चौबे, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष- प्रोफ़ेसर चन्द्र प्रकाश राय व पत्रकारिता विभाग से श्री मनोज उपाध्याय की उपस्थिति रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *