184 Views
शिवरात्रि के महापर्व पर भक्तों ने किया जलाभिषेक, मंदिरों पर उमड़ा जनसैलाब
बोगरिया, आजमगढ़। शिवरात्रि के महापर्व पर एक तरफ पुरुषों तथा दूसरी तरफ महिलाओं का जनसैलाब मंदिरों पर उमड़ पड़ा। जैसा कि प्रायः देखा जाता है कि चाहे वह सावन का महीना हो या शिवरात्रि का समय शिवालियों पर शिव भक्तों की संख्या अनियंत्रित हो जाती है। यही जन सैलाब देख करके शिवालयों पर शासन- प्रशासन भी अलर्ट रहता है जिससे की शिव भक्तों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसी क्रम में आज बोगरिया क्षेत्र के अनेकों मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों की अत्यधिक संख्या देखी गई। इस क्षेत्र के कुछ चर्चित मंदिर इस प्रकार से हैं जहां पर भक्तों का रेला लगता रहता है शिव मंदिर रासेपुर, पौहारी बाबा मंदिर मठिया मानपुर, बैजनाथपुर शिव मंदिर, श्री रामपुर मंदिर
