श्रीमती मंजू सिंह जी पत्नी डा. आर. के. सिंह जी के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ एक लावारिस शव का अन्तिम संस्कार *

180 Views

श्रीमती मंजू सिंह जी पत्नी डा. आर. के. सिंह जी के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ एक लावारिस शव का अन्तिम संस्कार *
पी. एम. न.211/2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की *लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से आज दिनांक 30.05.2024 को *जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है * के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष श्री दया राम यादव के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ सायंकाल 04:00बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के जिला सलाहकार डा आशुतोष राय द्वारा *मुखाग्नि * प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च मिल रोड परदहा मऊ निवासिनी श्रीमती मंजू सिंह जी पत्नी डा. आर. के. सिंह जी द्वारा वहन किया गया *
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय, श्री नमो नारायण सिंह,श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, मो. इब्राहिम श्री फूलचंद , श्री मालक यादव, श्री राजेश सिंह , श्री गुलाब व घाट संरक्षक संतोष सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का *अस्थि कलश * उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक *देवाश्रम * के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें *निःशुल्क * सौंप दिया जायेगा l

जय शिव जय शव

नमो नारायण सिंह
मिडिया सलाहकार
देवाश्रम -मऊ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *