गंभीरपुर /आजमगढ़।
शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा गंभीरपुर में स्थित क्षेत्र के अग्रणी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान श्री बृज गोपाल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मे सोमवार को दीपावली से पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं का अलग-अलग ग्रुप बनाकर रंगोली बनाई गई थी। रंगोली प्रतियोगिता में 55 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। जिसका अवलोकन विकास ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक मनीष राय ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में खुशबू सरोज की टीम ने प्रथम स्थान, प्रिया यादव की टीम ने द्वितीय स्थान संम्ब्रीन बानो की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकास ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक मनीष राय प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व रंगोली प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर डायरेक्ट बृजेश राय, आशीष राय, कार्तिकेय राय, मोहम्मद हाशिम, विशाल राय,शिवम राय समेत अन्य लोग मौजूद रहें।विकास ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के प्रबंधक मनीष राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में कलात्मक क्षमता और रचनात्मकता विकसित होती है रंगोली बनाने से बच्चों में चित्रकारी की भावना और कला के प्रति जागरूकता आती है रंगोली प्रतियोगिता में समूहों में काम करने से बच्चों को टीमवर्क, सहयोग,और प्रभावी संचार के महत्व का पता चलता है।

