*श्री रामेश्वर यादव जी, तकनिकी सहायक कार्यालय विकास खंड रानीपुर मऊ के आर्थिक सहयोग से हुआ एक हिन्दू लावारिस पुरुष शव का अन्तिम संस्कार

200 Views

ब्यूरो रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव
पी. एम. न.369 /2023के तहत बाद पोस्टमार्टम दिनांक 18.09.2023को थाना सराय लखनसी – मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की *लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से दिनांक *जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है * के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ आज दिनांक 18.09.2023 को अपरान्ह 02:20बजे शव को पूरे विधि विधान से जिला चिकित्सालय मऊ के चीफ फार्मेसिस्ट व देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी. एन. सिंह द्वारा *मुखाग्नि * प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च श्री रामेश्वर यादव, तकनिकी सहायक कार्यालय खंड विकास अधिकारी रानीपुर मऊ द्वारा सहर्ष वहन किया गया *
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय ,श्री नमो नारायण सिंह,श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, श्री अमरेश श्री कल्पनाथ , श्री मुन्ना, श्री सोहन ,श्री छविलाल , व श्री संतोष सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का *अस्थि कलश * उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक *देवाश्रम * के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें *निःशुल्क * सौंप दिया जायेगा l

जय शिव जय शव

नमो नारायण सिंह
मिडिया सलाहकार
देवाश्रम

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *