श्री विकास गुप्ता जी माझगांव गोरखपुर के आर्थिक सहयोग से एक लावारिस हिन्दू पुरुष शव का देवाश्रम ने किया अन्तिम संस्कार

173 Views

पी. एम. न. 395 /2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना -दोहरीघाट मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से आज दिनांक 14.09.2024 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अन्तिम संस्कार दल के अध्यक्ष श्री दया राम यादव के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ सायं 06:00 बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डॉ० आशुतोष राय द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च विकास ट्रेडिंग कम्पनी माझगांव गोरखपुर के प्रोपरायटर श्री विकास गुप्ता जी के द्वारासहर्ष वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय, मिडिया सलाहकार श्री नमो नारायण सिंह श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम,मालक यादव,नारद राजेश सिंह श्री राहुल सहित संतोष जी घाट संचालक सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके उचित उत्तराधिकारी होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
जय शिव जय शव

पी. एन. सिंह
प्रबन्ध निदेशक
देवाश्रम

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *