श्री शीतला माता मंदिर के मुख्य पुजारीअरविंद जी महाराज के असामयिक निधन से समूचा हिंदू जनमानस दुखित हो गया। निधन का समाचार सुनते ही माता रानी के आस्थावानो के रेला पुजारी जी के राजगद्दी स्थित आवास पर जुटने लगा ।शव यात्रा निवास स्थान से मंदिर परिसर में रखकर मंदिर समिति के प्रमुख संजय वर्मा डा रामगोपाल उमाशंकर चौरसिया महातम यादव अजय गुप्ता समेत सैकड़ों लोगों ने माला अर्पित किया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद जी महाराज मां शीतला के अनन्य पूजक तथा पूर्ण रूप से समर्पित रहे ।वे सौम्य स्वभाव के धनी तथा धार्मिक और सामाजिक सेवाओं में 60वर्ष की अवस्था में भीअग्रणी भूमिका निभाते थे।मातारानी का पूजा अर्चना विधि विधान से करते थे ।उन्ही पुण्यों का प्रभाव था कि उनका निधन आमलकी एकादशी के शुभ घड़ी में हुआ ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील कुमार दुबे भरत लाल राही अरविंद तिवारी प्रदीप सिंह रजनीकांत पप्पू ज्ञान प्रकाश सिंह पारस मणि दीपू सिंह सिंटू महाराज मनाजय दुबे राम केर विश्वकर्मा गोविंद मद्धेशिया अनिल शर्मा शीतल वैरागी दीपक शुक्ला संतोष उपाध्याय अमरीश कुमार सुमित कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
श्री शीतला माता मंदिर के मुख्य पुजारीअरविंद जी महाराज के असामयिक निधन से समूचा हिंदू जनमानस दुखित हो गया
185 Views
