239 Views
श्री शीतला माता मंदिर में मंदिर के प्रमुख पुजारी श्री मनोज जी महाराज के सानिध्य में आगामी 21नवंबर दिन मंगलवार को अपरान्ह 11बजे से दिव्य अन्नकूट महोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा ।उक्त जानकारी देते हुए श्री गुरु जी महाराज ने बताया कि आदि शक्ति राज राजेश्वरी जगत जननी मां श्री शीतला माता की कृपा से आगामी 21नवंबर मंगलवार को मऊ जनपद में अनोखा व दिव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा।इस महोत्सव के अंतर्गत मां शीतला का अन्नकूट से श्रृंगार होगा तथा विधिविधान से पूजन किया जाएगा। अंत में महा आरती व प्रसाद वितरण तथा भोग का भंडारा किया जाएगा।इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहेगा ।
