श्री शीतला माता मंदिर से कलश यात्रा २८दिसंबर गुरु वार को प्रातः से गाजा बाजा के साथ १०१महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई

250 Views

श्री शीतला माता मंदिर से कलश यात्रा २८दिसंबर गुरु वार को प्रातः से गाजा बाजा के साथ १०१महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई ।यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व विद्वानों द्वारा सभी कलश को एकत्रित कर विधि विधान से पूजा की गई ।तत्पश्चात मंगल गीत गाते हुए तथा भजन और जयकारा लगाते हुए आगे आगे पूरे आस्था के साथ सिर पर कलश धारण कर महिलाएं और पीछे पीछे पुरुष वर्ग प्रभु के नाम का जयकारा लगाते हुए सदरबाजार होते हुए नगर की परिक्रमा करते हुए तमसा तट पर श्री हनुमान घाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंचा मंत्रोच्चार के बीच सभी घड़ों में जल लेकर पूरा जुलूस आर्य समाज होते हुए पुनः श्री श्री शीतला माता मंदिर पहुंचा । इस अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी सुधाकर महाराज ने बताया कि श्री शत चंडी महा यज्ञ तथा प्रतिदिनआज 28से शाम ६ बजे से रात्रि ९बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक श्री राम जी शास्त्री के मुखारविंद से श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा जो आगामी ५जनवरी तक अनवरत जारी रहेगा ।
श्री महाराज ने समस्त हिन्दू जन मानस से इन सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होने का आवाहन किया है । कलश यात्रा में मुख्य रूप से श्री शीतला माता मंदिर समिति के संजय वर्मा डा रामगोपाल महातम यादव आनंद गुप्ता संजय सर्राफ शीतल प्रसाद मंदिर के पुजारी दीपक महाराज मनोज महाराज विनय सिंह सुनील कुमार दीना नाथ वर्मा सतीश वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *